{"_id":"67ed88a71498f7d19f05a246","slug":"125-crore-rupees-were-robbed-in-the-name-of-getting-a-shop-in-the-complex-dehradun-news-c-5-1-drn1031-655562-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कॉम्प्लेक्स में दुकान दिलाने के नाम पर हड़पे सवा करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कॉम्प्लेक्स में दुकान दिलाने के नाम पर हड़पे सवा करोड़ रुपये
विज्ञापन
Iरायपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा
I
Iरायपुर के नथुवावाला के रहने वाले राकेश चंद्र रमोला से कॉम्प्लेक्स में दुकान बेचने का झांसा देकर सवा करोड़ रुपये हड़प लिए गए। रमोला ने अपने परिचित के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।I
Iएसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि राकेश चंद्र रमोला के परिचित नितिश राणा ने रायपुर में एक वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स बनाया था। उन्होंने इस कॉम्प्लेक्स में एक हिस्सा (दुकान) खरीदने की इच्छा जाहिर की। सौदा पक्का हुआ तो उन्होंने पिछले साल 27 मई को एक अनुबंध तैयार कर लिया। इसी दिन उन्होंने अनुबंध के तहत 1.25 करोड़ रुपये नितिश को दे दिए। बावजूद इसके नितिश ने तय दुकान का बैनामा नहीं किया।I
Iआरोप है कि नितिन राणा के पिता जीवन सिंह और माता पुष्पा राणा ने रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। इसके बाद ये दोनों भी मुकर गए और सभी ने मिलकर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I