फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   124 fire crew stations to be opened in the forest

जंगल में खोले जाएंगे 124 फायर क्रू स्टेशन

Fri, 05 Feb 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
124 fire crew stations to be opened in the forest
देहरादून। जंगलों में आग से बचाने के लिए टाइगर रिजर्व समेत जिले के सभी वन प्रभागों में 124 फायर क्रू स्टेशन खोले जाएंगे। फायर क्रू स्टेशन में आग बुझाने के सभी उपकरण मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व में 12, देहरादून वन प्रभाग में 32, कालसी वन प्रभाग में 26, चकराता वन प्रभाग में 35 और मसूरी वन प्रभाग में 19 फायर क्रू स्टेशन खोले जाएंगे। फायर सीजन शुरू होने से पहले कर्मचारियों की तैनाती कर दी जाएगी। बड़ी संख्या में फायर वाचर्स भी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए जंगलों से सटे गांवों के लोगों की भी मदद ली जाएगी। बता दें कि 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में विभागीय स्तर पर सारे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि पिछले साल फायर सीजन के दौरान समय-समय पर होने वाली बारिश और जंगलों में नमी की वजह से आग की घटनाएं कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed