फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस छावनी में तब्दील हुई केदारपुरी

पुलिस छावनी में तब्दील हुई केदारपुरी

Thu, 16 May 2019 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील हुई केदारपुरी
पुलिस छावनी में तब्दील हुई केदारपुरी
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा के लिए 600 जवान तैनात
जिले के अधिकारियों का धाम में डेरा, एसपीजी ने खंगाली व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 मई को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर केदारपुरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ध्यान गुफा सहित पुनर्निर्माण स्थलों पर भी जवान तैनात होंगे। 600 सुरक्षा जवान केदारनाथ पहुंच चुके हैं। एसपीजी की टीम तीन दिन से धाम में ही डेरा डाले हुए हैं।
केदारनाथ में साफ-सफाई जोरों पर चल रही है। एमआई-26 हेलीपैड से लेकर वीआईपी हेलीपैड सहित मंदिर परिसर के चारों तरफ और मंदिर मार्ग को साफ किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसपीजी की 30 सदस्यीय टीम ने ध्यान गुफा का जायजा लिया। यहां भी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। उन पुनर्निर्माण स्थलों, जिनका प्रधानमंत्री मोदी निरीक्षण कर सकते हैं, वहां सुरक्षा जवान तैनात किए जा रहे हैं। पूरी केदारपुरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 11 पुलिस उपाधीक्षकों और 70 निरीक्षकों सहित 600 जवान केदारनाथ पहुंच चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि धाम में सुरक्षा के सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी प्रशासन को नहीं मिला है, लेकिन सभी तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

मंदिर के चारों तरफ बेरिकेडिंग
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर के चारों तरफ बेरिकेडिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के धाम में पहुंचने से एक घंटा पूर्व आम श्रद्धालुओं को मंदिर से 100 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। मंदिर परिसर के बाहर की तरफ भी बेरिकेड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने तैयारियों का जायजा लिया
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल आयुक्त वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने केदारनाथ पहुंचकर प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ब्यूरो
सेना के हेलीकॉप्टर ने ट्रायल लैडिंग की
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने धाम में वीआईपी हेलीपैड पर चार बार ट्रायल लैडिंग की। हेलीकॉप्टर द्वारा टेकऑफ व लैंडिंग का भी अभ्यास किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा केदारघाटी से केदारनाथ के लिए संचालित हो रही हेलीकॉप्टर सेवाओं को कुछ देर के लिए बंद रखा गया। ब्यूरो

केदारनाथ में हुई बर्फबारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लगभग आधा घंटे बर्फबारी हुई, जिससे यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। देर शाम तक धाम में घने बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल घिर आए। दोपहर दो से ढाई बजे तक मध्यम बारिश हुई। इसके बाद कई बार बारिश की बौछारें भी गिरी। अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed