{"_id":"5c993548bdec2214380c352a","slug":"121553544520-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर सेवाएं बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर सेवाएं बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान न होने पर सेवाएं बंद करने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकार की ओर से भुगतान न होने के कारण नेफ्रोप्लस कंपनी ने बीपीएल वर्ग के मरीजों को डायलिसिस केयर की सुविधा न देने की चेतावनी दी। कंपनी के सेवाएं बंद करने से गरीबी की रेखा के नीचे वाले लगभग 900 मरीज प्रभावित होंगे।
कंपनी प्रदेश भर के अस्पतालों में पीपीपी मोड पर बीपीएल मरीजों को डायलिसिस केयर की सुविधा देती है। इस संबंध में सोमवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कंपनी के उपाध्यक्ष सुकरण सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी पीपीपी मोड पर कोरोनेशन और बेस अस्पताल हल्द्वानी में बीपीएल वर्ग के मरीजों को डायलिसिस की सेवा देती है, जिसकी एवज में सरकार की ओर से कंपनी को भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। सरकार पर कंपनी के 6.5 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले भुगतान नहीं किया गया तो कंपनी अपनी सेवाएं बंद कर देगी।