{"_id":"5c9543c0bdec2213ed0cbbd2","slug":"121553286080-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विकास निगम में लकड़ी घोटाले में स्केलर निलंबित, प्रकरण की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विकास निगम में लकड़ी घोटाले में स्केलर निलंबित, प्रकरण की जांच जारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। वन विकास निगम के लालकुआं डिपो में हुए लकड़ी घोटाले में मंडलीय प्रबंधक स्तर पर हुई प्रारंभिक जांच में डिपो के एक स्केलर को दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश वन विभाग के अधिकारियों ने बरेली के पास लकड़ी से लदा एक ट्रक पकड़ा था। उसमें लदी लकड़ियों को उत्तराखंड वन विकास निगम के लालकुआं डिपो से लाया गया था। यूपी वन विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि ट्रक में रवन्ने के विपरीत अधिक मात्रा में लकड़ी लदी है। इसकी जानकारी उत्तराखंड वन विकास निगम को दी तो मंडलीय प्रबंधक एमसी जोशी को जांच सौंपी गई। मंडलीय प्रबंधक एमसी जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में 11 नग लकड़ियों में अनियमितता पाई गई है। इस पर संबंधित स्केलर महेश चंद्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रक को सील कर बरेली वन विभाग अपने स्तर से भी जांच कर रहा है।