{"_id":"5bd382fcbdec226975788cb6","slug":"121540588284-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परजीवियों से होने वाली बीमारियों पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परजीवियों से होने वाली बीमारियों पर जताई चिंता
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
डीएवी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में परजीवियों से होने वाली बीमारियों पर चिंता जताई। शुक्रवार को कॉलेज के सभागार में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक कैलाश चंद्रा ने किया। संगोष्ठी में अमेरिका की मिशिगन विश्वविद्यालय की प्रो. रूथ मनाजी और प्रो. करीम मरेडिया ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। डीएवी कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ. आरके जौहरी ने परजीवियों से होने वाली बीमारियों पर चिंता जताई। संगोष्ठी में देश भर के वैज्ञानिकों और शोध छात्रों ने भाग लिया। डब्लूएचओ, यूकोस्ट और यूसर्क के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में जौहरी की बायोजियोग्राफी पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रो. नरेश अग्रवाल, प्रो. वीआर कौशल, प्रो. आरएस चौहान, प्रो. निरूपमा अग्रवाल, डॉ. एसके सक्सेना शामिल हैं। संगोष्ठी में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. बीके त्यागी, डॉ. शशी किरण सोलंकी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. जेवीएस रौथाण, डॉ. मनमोहन जुवांठा, डॉ. सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।