फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़कों को गड्ढामुक्त करने में तेजी के निर्देश

सड़कों को गड्ढामुक्त करने में तेजी के निर्देश

Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सड़कों को गड्ढामुक्त करने में तेजी के निर्देश
सड़कों को गड्ढामुक्त करने में तेजी के निर्देश
विज्ञापन

-डीएम ने मरम्मत कार्यों का लिया जायजा, दिन में भी कार्य करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए डीएम ने लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए संसाधनों और कर्मचारियों के संख्ता बढ़ाने के साथ ही दिन में भी कार्य करने को कहा है।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढामुक्त अभियान के तहत कराए जा रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेने निकले थे। इस दौरान डीएम ने लोनिवि अफसरों के साथ घंटाघर से राजपुर रोड, किशननगर चौक, कैनाल रोड, बहल चौक, क्रास मॉल रोड, सर्वे चौक, धर्मपुर, फव्वारा चौक से होते हुए तेग बहादुर रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पैच वर्क व गड्ढों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों व अन्य संशाधनों की संख्या बढ़ाने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डामरीकरण से पूर्व स्थल की कम्प्रेशर से सफाई करने को कहा। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, देहरादून और अधिशासी अभियन्ता अस्थाई खंड ऋ षिकेश से भी गड्ढामुक्त अभियान की प्रगति का ब्योरा लिया। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, जेएस चौहान ने महाराजा अग्रसेन चौक से अग्रवाल बेकरी, ईसी रोड, बहल चौक से सब्जीमंडी, घंटाघर से प्रिंस चौक व कैनाल रोड वाले रूट पर गड्ढे भरने का काम पूरा होने की जानकारी दी। इसके अलावा लीकेज वाले स्थानों पर जल संस्थान व एडीबी का कार्य पूरा होने के बाद पैचवर्क व गड्ढे ठीक कराने की बात कही। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड देहरादून राजेश यादव ने प्रिंस चौक से निरंजनपुर मंडी, राजीव जुयाल मार्ग, केशव रोड, रेसकोर्स, कारगी चौक से मोथोरोवाला, बंजारावाला, चंद्रबदनी, बल्लीवाला से कांवली रोड के सुधारीकरण कार्य की जानकारी दी। निरीक्षण में प्रांतीय खंड से सहायक अभियंता एलएस लिंगवाल, अरुण भंडारी व पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed