फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राशन नहीं बांटने के आरोप में हंगामा

राशन नहीं बांटने के आरोप में हंगामा

Thu, 20 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
राशन नहीं बांटने के आरोप में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

नंदपुर गांव की महिलाओं ने गांव के राशन डीलर पर दो महीने से राशन नहीं बांटने का आरोप लगाकर तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम से मामले की शिकायत की। एसडीएम ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

बुुधवार को लक्सर विकासखंड के नंदपुर गांव की कई महिलाओं ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव का राशन डीलर पिछले कुछ दिनों से राशन वितरण में मनमानी कर रहा है। पिछले दो महीने से राशन मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि जब लोग राशन लेने जाते हैं तो है राशन डीलर उन्हें यह कह कर लौटा देता है कि उनका राशन ऊपर से ही नहीं आ पा रहा है। आरोप है कि अधिकांश समय डीलर दुकान बंद रखता है। महिलाओं ने राशन डीलर पर राशन ब्लैक करने का भी आरोप लगाकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने खाद्य पूर्ति निरीक्षक एमएस रावत को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शिकायत करने वालों में सविता, मीना, सोमिंद्रा, रामरती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed