फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   163 महादानियों ने किया रक्तदान

163 महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 17 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
163 महादानियों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री सत्य सांई सेवा समिति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन आईएमए के ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में श्री सत्य साईं सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं, युवतियों, महिलाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस मौके पर श्री सत्य सांई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार हांडा ने कहा कि रक्त एक ऐसी चीज है, जिसका निर्माण नहीं किया जा सकता। यह प्रकृति प्रदत्त उपहार है और इंसानों द्वारा रक्तदान करने से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम रक्तदान को आगे आएं। वक्ताओं ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की जान न जाए इसके लिए हम सभी को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदाताओं ने संकल्प लिया कि वे समय समय पर रक्तदान करेंगे। शिविर में डॉ. किशोरी लाल, विष्णु भंडारी, सत्य साईं सेवा समिति के ट्रस्टी दीपक नौटियाल, डॉ. ओपी गुप्ता, राकेश वर्मा, सूरज प्रकाश कौल, तेजस्वी हांडा, संध्या थापा, छाया, जया गुरुंग, बबीता गुप्ता, गीता श्रीवास्तव, शीतल मेहरा समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर सर्राफा मंडल देहरादून की ओर से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों, कारोबारियों के अलावा 113 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर सर्राफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मेसौन, महासचिव अमित वर्मा, संरक्षक प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष अनूप बडोनी, सह सचिव शेख इकबाल, कोषाध्यक्ष सचिन कर्णवाल, अखिलेश गुप्ता, संदीप रस्तोगी, डॉ. देवेंद्र ढल्ला, सचिव प्रीतपाल वेदी, संतोष माने, दीपक मराठा, मनजीत सिंह, नीरज लूथरा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पिता, पुत्र और बहन ने एक साथ किया रक्तदान
श्री सत्य सांई सेवा समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में समिति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार हांडा, उनके बेटे तेजस्वी हांडा और बहन शीतल ने एक साथ रक्तदान कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि एक ही परिवार के कई लोग एक साथ रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed