फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वामी सानंद ने केंद्रीय अधिकारी का आग्रह ठुकराया

स्वामी सानंद ने केंद्रीय अधिकारी का आग्रह ठुकराया

Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्वामी सानंद ने केंद्रीय अधिकारी का आग्रह ठुकराया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गंगा रक्षा के लिए मातृसदन में आमरण अनशन कर रहे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल को मनाने पहुंचे नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा परियोजना के डायरेक्टर जनरल राजीव रंजन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की निजी सचिव सरिता का आग्रह भी स्वामी सानंद ने ठुकरा दिया। मांगे पूरी होने तक उन्होंने आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।

मालूूम हो कि विगत 22 जून से स्वामी सानंद गंगा की अविरलता बनाए रखने के साथ ही गंगा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर मातृसदन में आमरण अनशन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम नई दिल्ली से नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के डायरेक्टर जनरल राजीव रंजन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की निजी सचिव सरिता एक ड्राफ्ट लेकर मातृसदन पहुंचे। उन्होंने स्वामी सानंद से आमरण अनशन समाप्त करने का आग्रह करते हुए बताया कि बिल कैबिनेट में लाया जा रहा है। जिसमें ऐसे सभी प्रस्ताव शामिल करने का प्रयास किया गया है। इसके कैबिनेट में पारित करने के लिए रखा जाएगा। लेकिन स्वामी सानंद ने बिना अध्ययन किए इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। स्वामी सानंद ने 2012 में गंगा के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट को लागू करने की मांग की। अधिकारियों के बार बार आग्रह करने पर उन्होंने कहा कि वे अध्ययन करने के बाद ही प्रस्तावित बिल के मसौदे पर अपनी कोई प्रतिक्रिया देंगे। बुधवार को भी दोनों अधिकारी दोबारा उनसे मिल सकते हैं। फिलहाल स्वामी सांनद ने आमरण अनशन समाप्त करने के आग्रह को अस्वीकार कर दिया। इस दौरान मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती भी आश्रम में मौजूद थे। जबकि प्रशासन की ओर से एसडीएम मनीष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed