{"_id":"5b50f3e24f1c1b49748b5d5e","slug":"121532031970-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज और हिमालयन एकेडमी में होगी खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज और हिमालयन एकेडमी में होगी खिताबी जंग
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
दूसरे सेमीफाइनल में ब्रदर्स एकेडमी को 15 रनों से हराकर हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को फाइनल में हिमालयन एकेडमी की टीम की टक्कर मेजबान रामराज एकेडमी की टीम से होगी, जो पहले ही खिताबी दौर में जगह बना चुकी है।
रामराज क्रिकेट एकेडमी की ओर आयोजित प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को ब्रदर्स एकेडमी और हिमालयन एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमालयन एकेडमी की पूरी 33.4 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। सोहित ने 47, शिखर ने 24 और अखिल ने 19 रन बनाए। ब्रदर्स एकेडमी की ओर से रघु ने तीन, आदित्य, सनी और निखिल ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स एकेडमी की पूरी टीम 32.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई और मैच 15 रनों से हार गई। लक्ष्य (26) और निखिल (27) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। हिमालयन एकेडमी की ओर से राहुल ने चार, दीप चंद्र ने तीन, आदित्य ने दो विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।