{"_id":"5b42753a4f1c1b0c278b53c1","slug":"121531082042-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश का साया
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में सोमवार से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का साया रहेगा। मौसम विभाग ने नौ जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके बाद 10 और 11 जुलाई को कुमाऊं और गढ़वाल के तीन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेशभर में रविवार को बादल छाए रहे। पर्वतीय जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी भारी उमस के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर उमस ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम विभाग ने अब सोमवार से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कुमाऊं में विशेषकर पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। इसके बाद 10 और 11 जुलाई को कुमाऊं के अलावा गढ़वाल के चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित विभागों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।