{"_id":"5b22ce6d4f1c1b644d8b6a8b","slug":"121529007725-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए बनाएगा जीआईएस आधारित मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए बनाएगा जीआईएस आधारित मास्टर प्लान
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी देहरादून प्राधिकरण (एमडीडीए) जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करने जा रहा है। इससे लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत डाटा कलेक्शन के लिए मोबाइल एप और प्राधिकरण की परियोजना को ट्रैक करने के लिए डैश बोर्ड युक्त पोर्टल भी बनेगा।
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका के अनुसार जीआईएस आधारित मास्टर प्लान में मानचित्र, मौजूदा भूमि उपयोग मानचित्र, डिजिटल मास्टर प्लान, डिजिटल क्षेत्रीय योजन, समग्र साजरा मानचित्र और प्राधिकरण क्षेत्र के लिए ऑनलाइन जियो पोर्टल व ऑनलाइन वेब भी बनाया जाएगा। डिजिटल मास्टर प्लान के उपयोग के लिए मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है, जिसका उपयोग डाटा कलेक्शन में किया जाएगा। मोबाइल एप से जुड़ा वेब पोर्टल भी बनेगा। इसमें प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं को ट्रैक करने के लिए डैशबोर्ड भी होगा। साथ ही प्राधिकरण से संबंधिक सभी सजरा शीट भी यहां होंगे। वेब पोर्टल में सभी मैप की स्कैन कॉपी होगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।