{"_id":"5ac930184f1c1bd5618b625b","slug":"121523134488-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर होगा ग्राम स्वराज अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर होगा ग्राम स्वराज अभियान का आगाज
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर जयंती पर होगा ग्राम स्वराज अभियान का आगाज
पहली बार राज्य में 14 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा अभियान
निदेशक पंचायती राज अभियान के राज्य नोडल अधिकारी नामित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
उत्तराखंड में पहली बार राज्य स्तर पर ग्राम स्वराज अभियान चलेगा। इसकी शुरूआत 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर होगी। इस अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य भर में व्यापक स्तर पर अभियान को चलाने के लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से विभागों को आदेश जारी किए गए हैं। निदेशक पंचायती राज को अभियान का राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया।
पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के आदेशों के अनुसार 14 अप्रैल से 5 मई तक राज्य में ग्राम स्वराज अभियान चलाने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान के तहत सामाजिक सद्भाव, ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों तक पहुंच, राज्य व केंद्र सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रमों में लोगों की प्रतिक्रिया लेना, नई पहल की शुरूआत, किसानों की आय दोगुनी करने, आजीविका के अवसरों को बढ़ाने, स्वच्छता व पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने आदि कार्यक्रम होेंगे। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 14 अप्रैल को प्रदेश में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके साथ 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत मिशन, 20 को उज्ज्वला दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 को ग्राम स्वराज, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को किसान कल्याण व 5 मई को आजीविका दिवस के रूप में मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। अभियान के लिए समाज कल्याण, स्वजल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास आदि विभाग की ओर से निदेशालय स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी।