{"_id":"5ac292c64f1c1bee618b52be","slug":"121522700998-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों ने निकाली रैली, बाजार बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों ने निकाली रैली, बाजार बंद कराया
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश /ब्यूरो। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में अनुसूचित जाति जनजाति समाज के लोग गुस्से में हैं। देशभर में बंद के आह्वान पर समाज के लोगों ने सोमवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली और विरोध में बाजार बंद कराया। साथ ही तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, ऐसा नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर समाज के लोगों की व्यापारियों से हल्की-फुल्की नोकझोंक भी हुई। बाजार बंद कराने के बाद दलित समाज के लोग जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए एसडीएम हर गिरि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि न्यायालय ने एक मामले में एक्ट को निष्प्रभावी करने की कोशिश की है। केंद्र सरकार इस मसले में शीघ्र हस्तक्षेप नहीं करती है तो इसके खिलाफ समाज के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों में विजेंद्र, सुभाष वाल्मीकि, राजकुमार, वेदप्रकाश, देवनाथ मंडल, ऋषिपाल, देवेंद्र कुमार, राहुल, विकास, अंकुर सिंह, शीशपाल सिंह, रवि कुमार, संदीप, राहुल, विशाल, रामकुमार, अशोक कुमार, बलवीर सिंह, समरपाल सिंह जाटव, कुलदीप, सागर सैनी, अतुल कुमार, तिलक, अर्जुन, प्रवेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन