फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समाज को कई सर सैय्यद की जरूरत

समाज को कई सर सैय्यद की जरूरत

Thu, 29 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
समाज को कई सर सैय्यद की जरूरत
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आधुनिक शिक्षा के जनक और महान शिक्षाविद् सर सैय्यद अहमद की यौमे वफात पर मंगलवार देर शाम मेहूंवाला में एक जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी को आज मुल्क और मुस्लिम समाज को कई और सर सैय्यद की जरूरत है।
प्रोफेसर फिरोज अहमद के आवास पर आयोजित जलसे की शुरूआत तिलाविते कुरान से हुई। अध्यक्षता कर प्रोफेसर फिरोज अहमद ने कहा कि सर सैय्यद अहमद खान ने मुल्क और मुस्लिम समाज को आधुनिक शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उनके मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा की बेहतरी को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज मुल्क और मुस्लिम समाज को कई और सर सैय्यद अहमद खान की जरूरत है।
विज्ञापन

संचालन कर डॉ. रियाजुल हसन सिद्दीकी ने सर सैय्यद अहमद खान के शिक्षा के क्षेत्र में दिए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने मुस्लिम समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान हाजी नवाब हसन, डॉ. कमरुल हसन, एडवोकेट नफीस कोही, शायर अदीब जनाब जियाउल हसन जैदी, नदीम बरनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed