{"_id":"5ab7ff404f1c1b00768b7a48","slug":"121522007872-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टर्न सेक्टर ने असम को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्टर्न सेक्टर ने असम को हराकर जीता खिताब
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ओएनजीसी अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में वेस्टर्न सेक्टर ने असम को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। टीम के लिए सचिन ने 61वें मिनट में गोल दागा। वेस्टर्न सेक्टर के ही विजेंद्र को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, फेयर प्ले ट्रॉफी सदर्न सेक्टर को दी गई।
ओएनजीसी के डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम में 21 मार्च से शुरू हुई प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक-प्रधान निगमित प्रशासन प्रीता पंत व्यास ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। विशिष्ट अतिथि कार्यकारी निदेशक -प्रधान ओएनजीसी अकादमी वाईके श्रीवास्तव , महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अमरेंद्र साहू और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पीके हटवाल रहे। इस दौरान प्रभारी मुख्यालय खेल विभाग रजनीश बडोनी, देवेंद्र बिष्ट, हरीश मोहन बंगारी, एमएस असवाल, संजय भट्ट, विक्रम बिष्ट, जेएस चुग आदि मौजूद रहे।