{"_id":"5a5529804f1c1bd2178b5ef1","slug":"121515530624-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मचारी करेंगे आर-पार का संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मचारी करेंगे आर-पार का संघर्ष
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
समान पद के लिए समान वेतनमान और कार्मिकों के सुरक्षित भविष्य के लिए ठोस नियमावली बनाए जाने की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। उपनलकर्मियों ने आर-पार के संघर्ष की चेतावनी दी है। वहीं, कई अन्य कर्मचारी संघों ने उपनलकर्मियों की हड़ताल को समर्थन देने का एलान किया है।
परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर मंगलवार को भी बड़ी संख्या में उपनलकर्मियों का जमावड़ा रहा। इस दौरान उपनलकर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। उपनलकर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा शाम को परेड ग्राउंड से कैंडल मार्च भी निकाला। इस अवसर पर राजकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री संदीप कुमार मौर्य, राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष देवलियाल, उत्तराखंड संस्कृति विभाग कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील नौटियाल, रोडवेज इंप्लाइज यूनिट के महामंत्री रवि पचौरी ने उपनल कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिया। धरने में प्रदेश अध्यक्ष दीपक चौहान, संरक्षक भावेश जगूड़ी, जिलाध्यक्ष अभिनव जोशी, जिला मंत्री नरेश शाह, मीडिया प्रभारी हेमंत रावत, रमेश रावत, रतनमणि रणाकोटी, दीपा कंसल, यशपाल उनियाल समेत अन्य मौजूद रहे।