{"_id":"5a53d1554f1c1b273c8b587f","slug":"121515442517-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 बालिका वर्ग में देहरादून बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 बालिका वर्ग में देहरादून बना चैंपियन
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
खेल महाकुंभ के तहत आयोजित बालिकाओं की अंडर-14 प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक लेकर देहरादून की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। कबड्डी प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर और खो-खो में नैनीताल अव्वल रहा। इसके अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबाल प्रतियोगिता का भी समापन हो गया।
मिनी स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में टिहरी को 37-20 से शिकस्त देकर ऊधमसिंह नगर विजेता बना। नैनीताल ने देहरादून को 25-20 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में नैनीताल ने पौड़ी को 5-3 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान पर रहे दून ने हरिद्वार को 6-3 से शिकस्त दी। टेबल टेनिस में नैनीताल ने पौड़ी को 2-1 से हराया। टिहरी को हराकर दून तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में पौड़ी ने नैनीताल को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। ऊधमसिंह नगर को 2-1 से हराकर उत्तरकाशी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
200 मी दौड़ में हरिद्वार की कनक पहले, नैनीताल की मानसी दूसरे व दून की अंजली गुप्ता तीसरे, ऊंची कूद में यूएस नगर की ज्योति पहले, दून की किरण दूसरे व नैनीताल की पूजा तीसरे और 800 मी दौड़ में पौड़ी की सलोनी पहले, यूएस नगर की शिवानी दूसरे और पिथौरागढ़ की भावना तीसरे स्थान पर रही। चार गुणा सौ मी. रिले में यूएस नगर पहले, हरिद्वार दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर रही। सभी 10 प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक 65 अंकों के साथ दून ओवरऑल चैंपियन बना। ऊधमसिंह नगर को उपविजेता चुना गया।