{"_id":"5a53d1534f1c1b216f8b4a2c","slug":"121515442515-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून की तान्या को आईआईएम अहमदाबाद का बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून की तान्या को आईआईएम अहमदाबाद का बुलावा
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
कैट रिजल्ट आने के बाद दून की तान्या कटियार को आईआईएम अहमदाबाद का बुलावा आ गया। तान्या का कहना है कि अब वह आईआईएम से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद देश के लिए काम करना चाहती है। देर शाम तक आए नतीजों में अहमदाबाद की कॉल पाने वाली तान्या, दून की इकलौती कैंडिडेट थी।
लक्ष्मण चौक निवासी घनश्याम कटियार और शबनम कटियार की छोटी बेटी तान्या कटियार ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रवेश परीक्षा कैट में पहले ही प्रयास में 98.03 परसेंटाइल हासिल किया। शाम को उन्हें आईआईएम अहमदाबाद से बुलावा भी आ गया। इससे परिवार में खुशी की लहर है। तान्या के पिता एक बैंक में नौकरी करते हैं जबकि मां ओएनजीसी में कार्यरत हैं। उनकी बड़ी बहन पेट्रोलियम विवि में जॉब करती है। तान्या ने 12वीं तक की पढ़ाई एशियन स्कूल से पूरी की। इसके बाद इन दिनों वह दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में बीएससी स्टैटिस्टिक्स ऑनर्स तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। तान्या ने बताया कि वह अपनी रूटीन की पढ़ाई के साथ ही रोजाना कम से कम छह घंटे कैट की तैयारी को देती थी। सुबह कैट की तैयारी करने के बाद रात को सोने से पहले न्यूज पेपर पढ़ती थी। उन्होंने कॅरियर लांचर से कोचिंग भी की। तान्या के मुताबिक इंगलिश रीडिंग बेहद जरूरी है। आईआईएम से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह देश के लिए काम करना चाहती हैं।