{"_id":"594aa9494f1c1b0b0e8b4572","slug":"121498065225-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनियता की शपथ
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। केदारनाथ नगर पंचायत स्थानीय सलाहकार समिति के मनोनीत नव नियुक्त अध्यक्ष वेद प्रकाश सेमवाल को एसडीएम देवानंद शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बाबा केदार को व्यवस्थित करने और तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर मनोनीत सदस्यों में 6 अनुपस्थित रहे। सिर्फ रामेश्वर जमलोकी ने ही शपथ ली।
ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2019 तक केदारनाथ को रोपवे तक जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार के 100 दिन और केंद्र सरकार के 3 वर्ष की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर सीएम के औद्योगिक सलाहकार कुंवर सिंह रावत, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष अशोक खत्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट राजेंद्र सिंह अंथवाल, मातबर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश का पूरा विकास होगा। समारोह में मनोनीत सदस्य आनंद बगवाड़ी, नंद राम त्रिवेदी, वीरेंद्र शुक्ला, लोकेश कर्नाटकी, देवेंद्र जुगरान और विनोद तिवारी शामिल नहीं हुए। नगर पंचायत के ईओ मोहन प्रसाद गौड एवं भाजपा के मंडल महामंत्री विनोद नौटियाल के संचालन में भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल आदि मौजूद थे।