फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 police stations of the state, 25 outposts will get their buildings

प्रदेश के 12 थाने और 25 चौकियों को मिलेंगे अपने भवन

Tue, 22 Feb 2022 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
12 police stations of the state, 25 outposts will get their buildings
लंबे समय से किराए के भवनों में संचालित हो रहे प्रदेश के थाने चौकियों के लिए भवन निर्माण होने की उम्मीद है। 12 थाने, 25 चौकी और छह फायर स्टेशन के निर्माण की शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। आने वाले वित्तीय वर्ष में इनके निर्माण पर करीब 110 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस बजट में कुछ पुलिस लाइनों का भी उच्चीकरण होना है।
विज्ञापन

प्रदेश में बहुत से थाने और चौकियां किराए के भवन में संचालित हो रही हैं। इनके लिए पहले जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पा रहा था। बीते वर्षों में जमीन तो मिल गई लेकिन निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। ऐसे में पिछले दिनों डीजीपी और मुख्यालय के आला अधिकारियों ने शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इन बैठकों में थाने चौकियों के भवन निर्माण और पुलिस लाइन के उच्चीकरण की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी। पुलिस मुख्यालय के अनुसार इनके लिए अप्रैल में बजट भी जारी करने का आश्वासन शासन ने दिया है। अप्रैल में इन कामों के लिए करीब 110 करोड़ रुपये का बजट मिलने जा रहा है। उम्मीद है कि मौजूदा कैलेंडर वर्ष में इन सभी जगहों पर निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन थानों के बनेंगे भवन
हरिद्वार का सिडकुल थाना
हरिद्वार का कलियर शरीफ थाना
रुद्रप्रयाग का सोनप्रयाग थाना
नैनीताल का बेताल घाट थाना
पिथौरागढ़ का गंगोलीहाट थाना
पिथौरागढ़ का जाजर देवल थाना
पिथौरागढ़ का गूंजी थाना
चमोली का गैरसैण थाना
ऊधमसिंहनगर का पुलभट्टा थाना
ऊधमसिंहनगर का ट्रांजिट कैंप थाना
बागेश्वर का कांडा थाना
टिहरी का लंबगांव थाना
यहां बनने हैं फायर स्टेशन के भवन
उत्तरकाशी
पुरोला
सल्ट
द्वाराहाट
किच्छा
चंपावत
इन पुलिस लाइनों का होना है उच्चीकरण
पौड़ी
चमोली
उत्तरकाशी
अल्मोड़ा
थाने चौकियों के भवन निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। अगले वित्तीय वर्ष में बजट भी जारी होने की उम्मीद है। करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से इन भवनों का निर्माण और पुलिस लाइनों का उच्चीकरण किया जाना है।- केवल खुराना, आईजी पुलिस आधुनिकीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed