{"_id":"577dd9754f1c1b446c7fa32c","slug":"12-people-rescued-from-flood-in-vikas-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकासनगरः यमुना में बढ़ा पानी, टापू पर फंसे 12 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगरः यमुना में बढ़ा पानी, टापू पर फंसे 12 लोग
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
12 people rescued form flood in yamuna,
- फोटो : amar ujala
यमुना में शाम को अचानक जल स्तर बढ़ने से 12 लोग नदी के बीच टापू पर फंस गए। दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
बुधवार को कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्रेशर की रोड़ी लेकर नदी से होते हुए कुल्हाल आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में चालक समेत 12 लोग सवार थे, जिसमें अधिकांश मजदूर थे। शाम पौने पांच बजे अचानक नदी में जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच नदी में ही पहुंची थी।
विज्ञापन
नदी का जल स्तर बढ़ता देख सवार लोगों की सांसें थम गई। उन्होंने उफनती नदी को पार करने का प्रयास किया, लेकिन जल स्तर तेजी से बढ़ रहा था। इसे देखते हुए सभी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने का फैसला किया। सभी एक-एक कर सुरक्षित नदी के बीच बने टापू पर पहुंच गए और मदद के लिए हाथों से संकेत देने लगे। आसपास के लोगों ने मजदूरों के फंसे होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
टापू पर फंसे सभी 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया
heavy rain in dehradun
- फोटो : file photo
सूचना पर सीओ चंद्रमोहन सिंह और कोतवाल संदीप नेगी की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने टापू पर फंसे लोगों से धैर्य बनाने की अपील की। तब तक एसडीएम हर गिरी, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा और राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और कुछ स्थानीय साहसी युवक ट्यूब के सहारे टापू तक पहुंचे। एक-एक कर टापू पर फंसे सभी 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस टीम में एसएसआई नत्थी लाल उनियाल, चौकी प्रभारी कुल्हाल राजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर धर्मेंद्र रौतेला शामिल रहे।
इन लोगों को किया रेस्क्यू
तासीन, शेरा, कुरबान, तौफीन, इकराम निवासी मटक माजरी, तालिद, इसरार, सुरेश, मुकेश, पाल और रोहित आसपास के रहने वाले श्रमिक।
नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना जरूरी था। पुलिस की ओर से उन नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस का सहयोग किया।
- चंद्रमोहन सिंह, सीओ