फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 matches were played in the Inter Secretariat T-20

Dehradun News: अंतिम लीग मैच में वारियर्स टीम ने ईगल्स को हराया

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
12 matches were played in the Inter Secretariat T-20
Iअंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम लीग में खेले गए 12 मैचI
विज्ञापन




अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को 12 मैच खेले गए। इनमें ईगल्स और वॉरियर्स के बीच रोचक मैच रहा। वॉरियर्स ने मैच सात विकेट से जीत लिया।



महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में अंतिम लीग मैच सचिवालय ईगल्स और सचिवालय वॉरियर्स के बीच खेला गया। टीम ईगल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवरों में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें पुष्पेंद्र ने 16 और राकेश ने 15 रन बनाए। सचिवालय वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी में जितेंद्र ने तीन और अजीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की टीम ने 8.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जितेंद्र ने सर्वाधिक 24 और मनवर ने 20 रन बनाए। तेजपाल ने दो विकेट लिए। इस तरह वॉरियर्स ने मैच सात विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच जितेंद्र सिंह को दिया गया और फाइटर ऑफ दी मैच तेजपाल को दिया गया।
विज्ञापन


पहला क्वार्टरफाइनल पैंथर एवं डेंजर के बीच खेला गया। पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 115 रन बनाए। जिसमें संजय ने 24 और अंकुश ने 18 रन बनाए। फाजिल और राकेश जोशी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम के बल्लेबाज उमराव गुसाईं ने 33 और मनोज भट्ट ने 21 रन बनाए। अंकुश ने तीन विकेट लिए। डेंजर ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच राकेश जोशी को दिया गया एवं फाइटर ऑफ दी मैच अंकुश को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed