{"_id":"cda3261044ee41d8cabab4d6675558c2","slug":"12-ips-officers-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 12 आईपीएस के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 12 आईपीएस के तबादले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को 12 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। विगत एक जनवरी को जिन अफसरों को प्रमोशन दिया गया था उन्हें भी पोस्टिंग मिल गई है।
विज्ञापन
नए आदेशों के तहत अपर पुलिस महानिदेशक रामसिंह मीणा सीबीसीआईडी के मुखिया होंगे। अनंतराम चौहान को डीआईजी कुमाऊं रेंज बनाकर भेजा गया है। कुमाऊं से हटाए गए आईजी जीएन गोस्वामी को अभी वेटिंग में रखा गया है। अजय जोशी पौड़ी के एसपी होंगे।
विज्ञापन
रामसिंह मीणा सीबीसीआईडी के चीफ
सरकार ने सोमवार को खूब ट्रांसफर पोस्टिंग की। गृह सचिव मंजुल कुमार जोशी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक रामसिंह मीणा सीबीसीआईडी के चीफ होंगे। आईजी पीएचक्यू व कार्मिक दीपम सेठ को पुलिस आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।
विज्ञापन
हाल ही में पदोन्नति पाकर डीआईजी बने सतीश कुमार शुक्ल डीआईजी क्राइम, एमएस बंग्याल डीआईजी सुरक्षा, पूरण सिंह रावत निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर, अनंतराम चौहान डीआईजी कुमाऊं रेंज बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों में अजय जोशी को चमोली से स्थानांतरित कर अब पौड़ी जिले का एसपी बनाया गया है। विजिलेंस हल्द्वानी में तैनात सुनील कुमार मीणा चमोली के नए कप्तान होंगे।
आईआरबी-2 बटालियन की सेनानायक नीरू गर्ग अब नवसृजित स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की कमांडेंट होंगी। पीएचक्यू में तैनात नीलेश भरणे को एआईजी पुलिस आधुनिकीकरण बनाया गया है। पौड़ी की एसपी विमला गुंज्याल हल्द्वानी में विजिलेंस की एसपी होंगी। एनएस नपलच्याल पीएचक्यू में ही कार्मिक विभाग के एसपी होंगे।