फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12 injured in road accident

अगल-अलग हादसों में एक की मौत, 12 घायल

Sun, 01 Jan 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार/बैजरो
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार/बैजरो Updated Sun, 01 Jan 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
12 injured in road accident

क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक व्यापारी की मौत हो गई और लैंसडौन घूमने जा रहे एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए। घायलों में एक डेढ़ वर्ष और एक सात वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


रविवार दोपहर बिजनौर से कोटद्वार की ओर आ रही स्कार्पियो नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच बारह ड्रम के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में एक ही परिवार के बारह लोग घायल हो गए। घायलों में जंदरपुर बिजनौर निवासी गुड्डी (50 वर्ष), माही (14), फरमान (21), अनम (19), नेहा (26), इमान (डेढ़ वर्ष), संबल मुरादाबाद निवासी मुबिन (सात), साइस्ता (16), आदील (14 वर्ष), चांदीन (30), शान (40) और वाहन चालक (28) मुजफ्फर अली शामिल हैं। सभी घायलों को निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया गया है कि यह परिवार नया साल मनाने मुरादाबाद से लैंसडौन घूमने जा रहा था।
विज्ञापन


 बैजरो। बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीरोखाल के ग्राम शेरा के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से बैजरो के व्यापारी की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बैजरो के व्यापारी सतेंद्र नेगी (35 वर्ष) अपने साथी रामनगर निवासी मनोज जोशी के साथ बोलेरो से 31 दिसंबर की रात रामनगर से अपने घर सुकई लौट रहे थे। इस बीच रात दस बजे के लगभग सुकई से छह किमी पहले ग्राम शेरा के पास उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर नयार नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन नदी में गिरने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर नजदीक के गांव शेरा और ग्राम ककरोड़ा के ग्रामीण नदी की ओर भागे।  ककरोड़ा के प्रधान जगदीश बिष्ट ने कहा कि वे ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सड़क पर लाए, वहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोखाल ले जाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उन्हें रामनगर रेफर कर दिया। रामनगर अस्पताल ले जाते समय सतेंद्र नेगी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके साथी मनोज जोशी का रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बैजरो बाजार के युवा व्यापारी की दुर्घटना में मौत की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है। व्यापारी के शोक में बैजरो बाजार बंद रहा। उनकी मौत पर विधायक तीरथ सिंह रावत, प्रमुख कविता पोखरियाल, कांग्रेस महासचिव राजपाल बिष्ट, पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिगोडा, जिला पंचायत सदस्य जयदीप नेगी, अनूप बिष्ट,  बैजरो बाजार समिति के अध्यक्ष विनोद रावत के अलावा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed