फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11th panchen lama was kidnapped on 17 may 1995

आज के दिन 11वें पंचेन लामा हुए थे लापता, पढ़िए उनके लामा बनने की कहानी

Thu, 18 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 18 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
11th panchen lama was kidnapped on 17 may 1995
पंचेन लामा

दलाईलामा के बाद तिब्बतियों के दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु 11वें पंचेन लामा को लापता हुए आज (17 मई) 22 साल पूरे हो गए।

विज्ञापन


पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना (पीआरसी) द्वारा मात्र छह वर्ष की आयु में ही अगवा कर लिया गया था। इसके बाद से आज तक दुनियाभर के तिब्बती समुदाय को उनके परिवार के विषय में कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि 11वें पंचेन लामा गेदुन छुयाकी नीमा का जन्म 25 अप्रैल 1989 को तिब्ब के लाहरी जिले में हुआ था।

दलाईलामा ने किया था मनोनित

11th panchen lama was kidnapped on 17 may 1995
दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला

धर्मगुरु दलाईलामा ने 14 मई 1995 को नीमा को महज 6 वर्ष की आयु में उन्हें 11वें पंचेन लामा के रूप में मनोनीत किया था।

इस घोषणा के तीन दिन के बाद ही यानि 17 मई 1995 को पंचेन लामा को पीआरसी ने परिवार समेत अगवा कर लिया था। 

तब से हर वर्ष पंचेन लामा के जन्म दिन 25 अप्रैल को भी उनकी सलामती के लिए दुआएं मांगी जाती हैं जबकि 17 मई को उनकी रिहाई की मांग चीनी सरकार से की जाती है।

पंचेन लामा तिब्बत में लामाओं के पुनरावतारों में से एक हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रभावशाली ताशिलहुंपो बौद्धमठ का प्रमुख होता है। हाल तक तिब्बती बौद्ध धर्म में प्रभुत्वपूर्ण गेलुग् पा मत में दलाई लामा के बाद दूसरी आध्यात्मिक शक्ति थे। उपाधि ‘पंचेन’ ताशिलहुंपो मठ के उन प्रमुख मठाधीशों को पांरपरिक रूप में दी जाती है, जिन्हें उनकी परिपक्वता और ज्ञान के आधार पर चुना जाता ‌है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed