फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   108 के पूर्व कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी आंदोलन

108 के पूर्व कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी आंदोलन

Wed, 01 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
108 के पूर्व कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों ने मंगलवार से बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पूर्व की भांति वेतन देते हुए नई कंपनी में समायोजित किया जाए। इस धरने को पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना आदि कांग्रेस नेताओं का भी समर्थन मिला है।
बता दें, 108 का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके के 717 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था। इसके बाद सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बीते दिनों कुछ कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करने का भी प्रयास किया था, लेकिन अनुमति न मिलने से उन्होंने सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि नई कंपनी में नए कर्मचारियों को ही तरजीह दी जा रही है। नई कंपनी पहले मिलने वाले वेतन के स्थान पर आधा वेतन देने की शर्त रख रही है। ऐसे में पांच दिन पूर्व सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए और मंगलवार को कर्मचारी नेता विपिन जमलोकी के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारी परेड ग्राउंड के पास धरनास्थल पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर खुद को नई कंपनी में समायोजित करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

धरने को पूर्व कैबिनेट मंत्री और इंटक के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने भी समर्थन दिया। हीरा सिंह बिष्ट ने सरकार पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उन्हें तत्काल प्रभाव से नई कंपनी में समायोजित करने की मांग की। धरनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वे इस धरने में हर वक्त कर्मचारियों के साथ हैं। इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने भी धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कर्मचारियों के आरोप निराधार हैं। नई कंपनी में सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए भर्तियां की गई हैं। इस पर विभाग की लगातार नजर है। अब तक नई कंपनी की एंबुलेंस में भी चार सुरक्षित प्रसव हो चुके हैं। जहां तक अभी तक के संचालन की बात है तो वह भी निर्बाध चल रहा है। वर्तमान में सभी 139 एंबुलेंस वाहन नए हैं। इसके साथ ही पूर्व की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या भी 60 फीसदी है। शेष 40 फीसदी कर्मचारी स्थानीय हैं।
-डॉ रविंद्र थपलियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed