फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झंडा बाजार में लगा संडे बाजार

झंडा बाजार में लगा संडे बाजार

Mon, 22 Apr 2019 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
झंडा बाजार में लगा संडे बाजार
झंडा बाजार में लगा संडे बाजार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। करीब आठ महीने की जद्दोजहद के बाद रविवार से संडे बाजार झंडा बाजार में दरबार साहिब की जमीन पर लगना शुरू हो गया। यहां लगने वाले फड़-ठेली से दरबार साहिब की ओर से शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, नगर निगम फड़-ठेली वालों से सफाई शुल्क वसूलेगा, जिसका निर्धारण जल्द किया जाएगा। उधर, मेयर ने पहुंचकर संडे बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पिछले वर्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लैंसडौन चौक के आसपास लगने वाले संडे बाजार को हटा दिया गया था। उसमें दुकान लगाने वालों ने संडे मार्केट के लिए मेयर एवं निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई थी। जिसके बाद उन्हें सहस्त्रधारा रोड पर शिफ्ट कर दिया गया था। जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी बीच दरबार साहिब की ओर से उन्हें झंडा साहिब दर्शनी गेट के पास स्थित जमीन पर जगह उपलब्ध कराई गई, जिस पर सभी ने सहमति जता दी।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने संडे बाजार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यहां लगने वाले फड़-ठेली का शुल्क दरबार साहिब वसूलेगा, जबकि सफाई के लिए नगर निगम फड़-ठेली वालों से शुल्क वसूलेगा। इस अवसर पर रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति ने मेयर और दरबार साहिब प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed