फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12वीं के बाद आरआईई से करें बीएड

12वीं के बाद आरआईई से करें बीएड

Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
12वीं के बाद आरआईई से करें बीएड
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

12वीं के परिणाम जारी होने को हैं। इस बीच मेडिकल और इंजीनियरिंग से इतर तमाम छात्र ऐसे हैं जो कि भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कई छात्र बीएड करके शिक्षक बनना चाहते हैं, लेकिन ग्रेजुएट नहीं हैं। ऐसे में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) से आप 12वीं के बाद सीधे बीएड कर सकते हैं। इससे न केवल एक साल की बचत होगी बल्कि छात्र को कम शुल्क में डिग्री भी हासिल होगी।
एनसीईआरटी की ओर से सभी रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (आरआईई) में दाखिले की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईई) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्रुप ‘ए’ के चार वर्षीय इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स में 12वीं में 60 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप ‘बी’ में दो वर्षीय बीएड और एमएससी ईडी (एजुकेशन) कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी के ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। प्रवेश परीक्षा देने के बाद छात्र की परीक्षा के 80 फीसदी और 12वीं या ग्रेजुएशन के 20 प्रतिशत अंकों के आधार पर रैंक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग से सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन

दून में भी होगा परीक्षा केंद्र
इस प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लिहाजा यहां से आवेदन करने वाले छात्रों को दूसरे राज्यों में प्रवेश परीक्षा के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस परीक्षा के लिए देशभर में कुल 36 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स में मौका
बीएससी बीएड, बीएससी ईडी कोर्स में मौका है जो कि यह रीजनल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन (आरआईई) अजमेर, भुवनेश्वर, भोपाल, मैसूर में संचालित होता है। यहां इसकी 50-50 सीटें फिजिकल साइंस ग्रुप में और 50-50 सीटें बायोलॉजिकल साइंस ग्रुप में हैं। इसमें फिजिकल साइंस ग्रुप में दाखिले के लिए पीसीएम में 12वीं और बायोलॉजिकल साइंस ग्रुप में सीबीजेड में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के बाद बीएड या एमएससी एड में दाखिले का मौका है।

इन कॉलेजों में मिलेगा मौका
आरआईई अजमेर, आरआईई भोपाल, आरआईई भुवनेश्वर, आरआईई मैसूर, एनईआरआईई शिलांग और प्रारंभ (हरियाणा)।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी : 900 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 450 रुपये

महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मई 2019
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 20 मई से आठ जून 2019
प्रवेश परीक्षा की तिथि : नौ जून 2019
12वीं या ग्रेजुएशन के अंक अपडेट कराने की अंतिम तिथि : आठ जुलाई 2019

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : http://cee.ncert.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed