फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीमा कंपनी के विकास अधिकारी को पांच साल की सजा

बीमा कंपनी के विकास अधिकारी को पांच साल की सजा

Wed, 17 Apr 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बीमा कंपनी के विकास अधिकारी को पांच साल की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीमा कमीशन के करीब पौने दो लाख रुपये हड़पने वाले एनआईसीएल (नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) के विकास अधिकारी व एक अभिकर्ता (एजेंट) को सीबीआई की विशेष जज सुजाता सिंह की अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर कुल 2.90 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में एक एजेंट को सरकारी गवाह बनने के कारण रिहा कर दिया गया। एक अन्य अभियुक्त ट्रायल से पहले ही बाहर हो गया था।

सीबीआई के अधिवक्ता अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि सीबीआई ने 12 मार्च 2009 को एनआईसीएल के विकास अधिकारी एलपी भट्ट, एजेंट दीपक भट्ट व अनिल डोभाल और एक अन्य कर्मचारी अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटनाक्रम के अनुसार केंद्र सरकार ने स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना के तहत बीमा का करार एआईसीएल से किया था। इसके तहत लोगों से एकमुश्त बीमा प्रीमियम के रूप में 189 रुपये लिया जाना था। यह रकम खंड विकास अधिकारी के यहां जमा होने थी। इसके लिए एलपी भट्ट ने नियम विरुद्ध दीपक भट्ट व अनिल डोभाल को एजेंट नियुक्त किया और इनके माध्यम से रकम का कलेक्शन शुरू कर दिया। कुल मिलाकर इस प्रीमियम पर सरकारी कंपनी का 1.90 लाख रुपये का कमीशन बना, लेकिन इन लोगों ने यह कमीशन कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रख लिया। इस मामले में सीबीआई ने धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक षड़यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीबीआई ने चार्जशीट तैयार की तो उसमें अनुज का नाम नहीं था। जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई साक्ष्य सीबीआई के हाथ नहीं लगे। इसके बाद एलपी भट्ट, दीपक भट्ट व अनिल डोभाल के खिलाफ मुकदमा चला। मुकदमे में अनिल डोभाल ने सरकारी गवाह बनना स्वीकार किया और बाकी के खिलाफ साक्ष्यों को मजबूत किया। सीबीआई ने इस मुकदमे में कुल 13 गवाह प्रस्तुत किए। सुनवाई का बाद अदालत ने एलपी भट्ट को पांच साल कठोर कारावास और 2.70 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। वहीं दीपक भट्ट को चार साल की कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed