फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतदाता बनने का एक और मौका, वीवीआईपी कार्यक्रम आज

मतदाता बनने का एक और मौका, वीवीआईपी कार्यक्रम आज

Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मतदाता बनने का एक और मौका, वीवीआईपी कार्यक्रम आज
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। एक जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी करने या फिर इससे अधिक उम्र वाले युवाओं को निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में शामिल होने का एक और मौका दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार से दो दिवसीय ‘वोटर वेरीफिकेशन एंड इंफार्मेशन प्रोग्राम’ (वीवीआईपी) चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाएं, इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से ‘वोटर वेरीफिकेशन एंड इंफार्मेशन प्रोग्राम’ (वीवीआईपी) यह कार्यक्रम संचालित करने का आदेश दिया है। इसके तहत शनिवार से दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ऐसे युवक-युवती जो एक जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए सभी बीएलओ शनिवार और रविवार को मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। साथ ही ऐसे मतदाता जिनके नाम दो स्थानों पर हैं। या फिर ऐसा कोई मतदाता जिसकी मौत हो चुकी है या स्थानांतरण हो चुका है। उनके नाम इन दो दिन में मतदाता सूची से हटा सकते हैं। पंजीकरण से जुड़ी जानकारी टोल फ्री नंबर 1950 पर भी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed