फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औषधीय पौधों में उतराखंड सबसे समृद्ध

औषधीय पौधों में उतराखंड सबसे समृद्ध

Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
औषधीय पौधों में उतराखंड सबसे समृद्ध
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में शुरू हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि औषधीय पौधों में उत्तराखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है। यहां मानव कल्याण में काम आने वाले औषधियों का खजाना छिपा है। ऐसे में इसका उचित दोहन और इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

बृहस्पतिवार से शुरू हुए सम्मेलन में एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च के निदेशक डॉ. आरएस सांगवान ने कहा कि प्रकृति और मानव के सामंजस्य से ही समाज उन्नति कर सकता है। प्रकृति से मानवीय हस्तक्षेप कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड औषधीय वनस्पतियों का खजाना है। यहां शोध की अपार संभावनाएं हैं। यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने बायो रिसोर्स के क्षेत्र में नीति एवं शोध के परिपेक्ष में अपने विचार रखे। अमेरिकन काउंसिल फॉर मेडिसिएली एक्टिव प्लांट के अध्यक्ष डॉ. जेफ्र ी एडिलबर्ग ने कहा कि भारत समृद्ध सांस्कृतिक देश है। यहां मानव कल्याण में काम आने वाले औषधियों का खजाना छिपा है। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. एन जोशी ने छात्रों से आह्वान किया कि समाज को अपनाएं, उसका पोषण करें। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. फेबरिको मिडिना बोलिवयो ने प्रेजेंटेशन देकर औषधियों के जरिए रोगों के उपचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने मूंगफली के दानों में मौजूद रिसवरएटोल को कैंसर और ओबेसिटी के इलाज में फ ायदेमंद बताया। ग्राफिक एरा विवि के कुलाधिपति प्रो. आरसी जोशी ने कहा कि स्थानीय लोगों को पारंपरिक और औषधियों पौधों का ज्ञान होता है, शोधार्थी अपने शोध के लिए उनका सहयोग लें। कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में पहुंचे वैज्ञानिक और शोधार्थियों के प्रभूत ज्ञान और अनुभवों से छात्र-छात्राओं को लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि के कुलपति प्रो. संजय जसोला, ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला, अमेरिकी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस राव मेंटरेड्डी, डॉ. प्रोमिला शर्मा, डीआरडीओ की डायरेक्टर डॉ. मधुबाला ने भी अपने विचार रखे। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश के 200 प्रतिनिधि, 80 संस्थाएं और 500 छात्र-छात्राएं शिरकत कर रहे हैं। इसमें 150 से ज्यादा शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed