{"_id":"5c141589bdec22571c760324","slug":"11544820105-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भाजयुमो महानगर ने शुक्रवार को लैंसडोन चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर राफेल सौदे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके आरोपों को झूठा करार दिया। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र रावत मोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी लैंसडोन चौक पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राफेल विमान सौदे पर जनता को गुमराह कर रहे थे। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी बोफोर्स घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम समेत कई घोटाले हुए थे। इस दौरान प्रदीप आनंद, राजकुमार तिवारी, राहुल चौहान, दीपक सकलानी, अमित राणा, सागर सोनकर, बंटी, अखिलेश, पवन, महिमानंद आदि मौजूद रहे।