फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो दिन में समाधान पर अड़े दिव्यांग, उग्र प्रदर्शन पर उतारू

दो दिन में समाधान पर अड़े दिव्यांग, उग्र प्रदर्शन पर उतारू

Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दो दिन में समाधान पर अड़े दिव्यांग, उग्र प्रदर्शन पर उतारू
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून। अपनी नौ सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के सदस्य रविवार को सड़क पर उतर आए। मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे दिव्यांग प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथी बड़कला के पास रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. नवीन बलूनी मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारी सीएम और मुख्य सचिव से मुलाकात करने पर अड़ गए। आखिर बलूनी ने दोनों के बाहर होने की बात कहते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगे मनवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे। हाथी बड़कला के पास प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद बढ़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. नवीन बलूनी कुछ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मुलाकात करवाने का लिखित आश्वासन दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी आज ही मुलाकात करने पर अड़ गए। इस पर डा. बलूनी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस समय शहर से बाहर हैं उनके लौटने पर एसोसिएशन सदस्यों की मुलाकात करवा दी जाएगी। उसके बाद पुलिस की गाड़ी से सभी प्रदर्शनकारियों को महाराजा अग्रसेन चौक स्थित जैन धर्मशाला में छुड़वा दिया। इस दौरान दिव्यांग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित डोभाल ने बताया कि एसोसिएशन के साठ लोगों के रुकने की व्यवस्था जैन धर्मशाला में डा. नवीन बलूनी के की है।
विज्ञापन

यह प्रमुख मांगें
>> दिव्यांगों को 3500 रुपये मासिक पेंशन दी जाए।
>> दिव्यांगजनों के लिए अलग से आयोग गठित हो।
>> आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य दिव्यांग ही हों।
>> दिव्यांग एसोसिएशन को निजी सेक्टर में आरक्षण मिले।
>> विद्यालयों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed