फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉ. एचएस दास होंगे दून विवि के एनटीपीसी चेयर

डॉ. एचएस दास होंगे दून विवि के एनटीपीसी चेयर

Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डॉ. एचएस दास होंगे दून विवि के एनटीपीसी चेयर
डॉ. एचएस दास होंगे दून विवि के एनटीपीसी चेयर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। 1986 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. एचएस दास दून विश्वविद्यालय में एनटीपीसी चेयर होंगे। इस पद के लिए उत्तराखंड कैडर के कई रिटायर्ड आईएएस कोशिश में जुटे हुए थे। बृहस्पतिवार को हुई 28वीं कार्यपरिषद की बैठक में डॉ. दास के नाम पर मुहर लग गई। बैठक में तय किया गया कि जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पूर्व से कार्यरत संविदा शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।
बृहस्पतिवार को दून विवि की कार्यपरिषद की 28वीं बैठक कुलपति डॉ. सीएस नौटियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। जिसमें विवि के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी में एनटीपीसी चेयर पद पर डॉ. एचएस दास की नियुक्ति की गई है। डॉ. दास 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। इससे पूर्व इस पद पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आरएस टोलिया कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के उपरांत से यह पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन

कार्यपरिषद की बैठक में इस सत्र से एमए सोशल वर्क, एमए मनोविज्ञान, एमए एंथ्रोपॉलोजी, बीकॉम व बीए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स संचालित करने की हरी झंडी भी मिली है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि एमए सोशल वर्क, एमए साइकोलॉजी और एमए एंथ्रोपोलॉजी को विवि में निमार्णाधीन जनजातीय शोध संस्थान के परिसर में संचालित किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने के बाद उत्तराखंड के जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक पहलुओं पर शोध और अध्ययन को प्रोत्साहन मिलेगा। विवि में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने तक कुलपति को संविदा शिक्षकों की नियुक्ति को अधिकृत किया गया है, जिससे शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रमों के लिए भी संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। संविदा पर कार्यरत शिक्षकों का वेतन बढ़ाए जाने पर भी सहमति बनी, जिसका प्रस्ताव विवि की ओर से शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, प्रो. एमएल शर्मा, प्रोफेसर केएस ढीढ़सा, प्रो. कुसुम अरुणाचलम एवं कुलसचिव प्रो. एचसी पुरोहित मौजूद रहे।


क्या है एनटीपीसी चेयर
दून विश्वविद्यालय में एनटीपीसी से मिले बजट के आधार पर सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी संचालित होती है। यह सेंटर वर्ल्ड बैंक सहित कई विभागों से फंड लेकर शोध करता है। जिसके बाद नीति निर्धारण में सरकार का सहयोग करता है। इस सेंटर के प्रमुख के पद को एनटीपीसी चेयर कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed