फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   120 वाहनों से उठवाया 450 मीट्रिक टन कूड़ा

120 वाहनों से उठवाया 450 मीट्रिक टन कूड़ा

Sat, 19 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
120 वाहनों से उठवाया 450 मीट्रिक टन कूड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मांग पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह से नगर निगम के सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। कर्मचारियों ने 120 वाहनों के जरिए शहर से 450 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया। नगर निगम प्रशासन ने किराये पर अतिरिक्त वाहनों के जरिये उठवाया। देर रात तक कूड़ा उठान जारी रहा। कूड़ा उठान होने से शहर स्वच्छ दिखाई दिया।
बृहस्पतिवार देर रात मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म कर शुक्रवार सुबह से काम पर लौट आए। सुबह से ही शहर की मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी था। चकराता रोड, पटेल नगर, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास समेत अधिकतर जगहों से कूड़ा उठाया गया। नगर निगम ने करीब 120 वाहन लगाए, जिनके जरिये कूड़े को ट्रांसफर सेंटर भेजा गया। इसके अलावा वार्डों में झाड़ू लगाने के साथ ही नाली समेत अन्य सफाई कार्य किए गए। वहां से कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पहुंचाया गया। वहीं, दूसरी ओर कूड़ा उठान होने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह को नालियों में ब्लीचिंग आदि के छिड़काव के निर्देश दिए। इसके अलावा नाले की सफाई में भी तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन

.......................
दुर्गंध से दो-तीन में मिलेगी राहत
हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। जिससे उठने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया था। लेकिन, शुक्रवार से सफाई व्यवस्था शुरू हो गई है। हालांकि दुर्गंध से निजात मिलने में दो-तीन दिन लगेंगे। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कूड़ा सड़ने की वजह से दुर्गंध फैली हुई है, जो जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
निवर्तमान पार्षदों का सफाई अभियान जारी
वार्ड में कूड़े का ढेर हटाने के लिए निवर्तमान पार्षदों का सफाई अभियान जारी रहा। किशननगर की निवर्तमान पार्षद नंदनी शर्मा, ब्रह्मपुरी के सतीश कश्यप, हाथीबड़कला के भूपेंद्र कठैत समेत कई पार्षदों ने शुक्रवार को भी अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।
......................
फोटो
...........
हड़ताल खत्म कराने का श्रेय गामा को
सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में किया सम्मानित
बोले, आगे भी जारी रहेगी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए भले ही भाजपा, कांग्रेस के नेता अपनी पीठ थपथपा रहे हो, लेकिन हकीकत में इसका श्रेय भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा लूट ले गए। सफाई कर्मचारियों ने भी शुक्रवार को निगम में उनका सम्मान कर इस पर अपनी मुहर लगाई।

11 दिन तक चली हड़ताल बृहस्पतिवार देर रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। पहले शहरी विकास मंत्री और फिर मुख्यमंत्री के पास सफाई कर्मचारियों को ले जाने के कारण सफाई कर्मी इसका पूरा श्रेय भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा को दे रहे हैं। यही कारण है कि हड़ताल खत्म होने के बाद नगर निगम में सफाई कर्मियों ने न केवल उन्हें सम्मानित किया, बल्कि उनके समर्थन में नारे भी लगाए। गामा ने भी सफाई कर्मचारियों के साथ निगम में घूमकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। गाम ने यह तक कह दिया कि सीएम से उन्होंने मेयर के टिकट का आग्रह किया है। अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह निगम चुनाव में ताल ठोकेंगे। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं की लड़ाई लड़ते रहेंगे। यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश मंत्री के प्रयासों से ही हड़ताल खत्म हुई है। अगर वह प्रयास नहीं करते तो आंदोलन और उग्र हो सकता था। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, धीरज भारती, सत्येंद्र कुमार, नीरज, राकेश, सुनील, सुमन, कलावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed