{"_id":"5af20d964f1c1b63098b8bf9","slug":"11525812630-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली साईं बाबा की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली साईं बाबा की डोली
Updated Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
23वें प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस के अवसर शिरड़ी साईं बाबा मंदिर समिति की ओर से मंगलवार को सांई बाबा की डोली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बारिश और ओलावृष्टि के चलते शोभायात्रा को बीच में ही पिक्चर पैलेस पर रोकना पड़ा।
मंगलवार शाम को लंढौर चौक से किताब घर के लिए साईं बाबा की डोली की शोभायात्रा शुरू हुई। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से शोभायात्रा को पिक्चर पैलेस पर ही रोकना पड़ा। लेकिन बारिश से भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं डोली और झांकियों के पिक्चर पैलेस सड़क पर रुकने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
समिति के अध्यक्ष हरिमोहन गोयल ने बताया कि समिति की ओर से साईं बाबा की डोली यात्रा हर साल निकाली जाती है। डोली के दर्शन करने के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं पहुंचते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेकर सुख समृद्धि की कामना करते है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, ओम प्रकाश सिंघल, सुरेंद्र कुमार, आरएस मूर्ति, सुनील पंवार, संदीप अग्रवाल, अनुज तायल, आशीष जोशी, अमित भट्ट, सुरेश गोयल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।