{"_id":"5af20ba24f1c1b5f098b8c64","slug":"11525812130-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीएस और वुडस्टॉक ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीएस और वुडस्टॉक ने जीते मुकाबले
Updated Wed, 09 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीएस और वुडस्टॉक ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। द दून स्कूल में खेली जा रही 28वीं अफजल खान स्मृति ऑल इंडिया बास्केटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को चार मुकाबले खेले गए। मंगलवार को पीपीएस नाभा और वुडस्टॉक स्कूल ने अपने दो-दो मुकाबले जीते।
पहले मुकाबले में पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा ने दून स्कूल व्हाइट को 50-21 से शिकस्त दी। पीपीएस के लिए करन प्रताप ने सबसे अधिक 15 बास्केट किए। दूसरे मुकाबले में वुडस्टॉक स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 48-24 से हरा दिया। वुडस्टॉक के लिए केल्डो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 बास्केट किए। जबकि दून इंटरनेशनल के ईशान ने नौ बास्केट किए। तीसरे मुकाबले में पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा ने वाइनवर्ग एलन स्कूल को 49-16 से हराया। पीपीएस के लिए करन ने 15 और वाइनवर्ग एलन के लिए रेयूल ने 13 बास्केट किए। दिन के अंतिम मुकाबले में वुडस्टॉक स्कूल ने लारेंस स्कूल सानावर को 35-17 से हरा दिया। वुडस्टॉक के केल्डो ने 16 और एलएसएस के प्रभ ने आठ बास्केट किए।