{"_id":"5ae4e16f4f1c1b85028b715b","slug":"11524949359-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हेरिटेज स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हेरिटेज स्कूल ने मारी बाजी
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
पिक्चर पैलेस स्थित राधाकृष्ण मंदिर में शनिवार को द्वितीय इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मसूरी और देहरादून के विभिन्न स्कूलों के 120 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में दून हेरिटेज स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक हासिल किए।
बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दूसरी बार इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का मसूरी में आयोजित होना गर्व की बात है। कहा कि यह कला आत्मरक्षा के लिए है। वर्तमान में जो घटनाएं घट रही हैं ऐसे में इस कला के माध्यम से अपनी और दूसरों की रक्षा की जा सकती है।
आयोजक हेमराज शर्मा ने बताया कि ओवर ऑल दून हेरिटेज स्कूल ने 12 स्वर्ण, 3 रजत व 4 कांस्य पदक लेकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सीजेएम हेम्पटन कोर्ट रहा, जिसके खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। तीसरे स्थान पर जीएनएफसी मसूरी रहा, जिसके खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक अपनेे नाम किए। प्रतियोगिता में सीजेएम हेम्पटन कोर्ट के दीपक थापा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने काते व कुमेतो में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सीजेएम हेम्पटन कोर्ट की पूनम थापा ने 15 वर्ष आयु वर्ग कुमेतो में स्वर्ण, देहरादून की लावण्य जोशी ने कुमेतो में रजत व मसूरी पब्लिक स्कूल के आदित्य रावत ने कांस्य, उत्तरकाशी के रंजन ने काते में कांस्य व कुमेतो में रजत, हेम्पटन कोर्ट के हंस ठाकुर ने काते व कुमेतो में कांस्य पदक जीता। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज ने 2 रजत व 3 कांस्य पदक, मसूरी गर्ल्स एवं ब्वायज स्कूल ने बालक वर्ग में 1 रजत व बालिका में कास्य पदक जीता।
विज्ञापन
इस मौके पर आईटीबीपी से ब्रजलाल, राज कुमार, जाकिर हुसैन, जुगल, देहरादून से अजय गुरूंग, कृष्ण कुमार दुबे, कुणाल,प्रमोद प्रजापति, स्वाति, रोहित, शीला, जी सोरना प्रभा, विनीत उनियाल आदि मौजूद रहे।