{"_id":"5ac290084f1c1bbc618b5215","slug":"11522700296-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : सीटी यंग और दून वैली के बीच फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : सीटी यंग और दून वैली के बीच फाइनल आज
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड फिटजीरो फुटबाल चैंपियनशिप-2018 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को सीटी यंग और दून वैली के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को सीटी यंग ने तुला इंस्टीट्यूट और दून वैली ने डॉल्फिन की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
पवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सीटी यंग और तुला इंस्टीट्यूट के बीच खेला गया। जिसमें सीटी यंग के ऋषभ ने 22वें मिनट एवं आशुतोष ने 45वें मिनट पर एक-एक गोल कर टीम को 2-1 से विजयी बनाया। वहीं दून वैली और डॉल्फिन के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दून वैली के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम की ओर से अमन ने 12 एवं 16वें मिनट पर एक-एक गोल कर 2-0 से बढ़त बनाई। विपुल ने 29 व कुनाल ने 69वें मिनट पर एक-एक गोल दागा। डॉल्फिन की पूरी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता के दौरान वीएस रावत, जगमोहन सिंह रावत, गोपाल थापा, अमित कांत, अमन जखमोला, एमएन नौटियाल, महेश शुक्ला, सुरेंद्र पयाल, प्रकाश, रोनक राय आदि मौजूद रहे।