फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसंदावाला में मलबा आने की समस्या का होगा समाधान

मसंदावाला में मलबा आने की समस्या का होगा समाधान

Tue, 03 Apr 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
मसंदावाला में मलबा आने की समस्या का होगा समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बरसात में पानी के साथ मसंदावाला गांव में मलबा आने की समस्या का शीघ्र समाधान होगा। यह बात मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को सेना एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने के बाद कही। विधायक ने बरसाती पानी और मलबा रोकने के लिए नहर का निर्माण के निर्देश दिए हैं।

मसंदावाला ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बरसात में सेना के प्रशिक्षण मैदान का पानी नाली न होने के कारण गांव से होकर गुजरता है। इसके अलावा पानी के साथ आने वाला मलबा घरों में घुसता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कैंपा योजना के तहत नहर का निर्माण किया जा सकता है, लेकिन सेना की भूमि होने से बगैर भूमि हस्तांतरण यह संभव नहीं है। इस पर विधायक जोशी ने जीओसी से वार्ता कर प्रक्रिया को सरल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपनी निधि से नहर निर्माण के लिए धनराशि देने को तैयार हैं। रक्षा मंत्रालय से वार्ता के बाद मैदान के चारों ओर पूर्व की भांति नहर का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण करने वालों में प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, कर्नल बी. कटौच, तहसीलदार मुकेश रमोला, नायब तहसीलदार केएस राणा, उप वन क्षेत्राधिकारी पीडी भट्ट, जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, वंदना बिष्ट, नवीन उनियाल, मोहन ठाकुर, गिरीश उनियाल, उदय खत्री, सिकंदर सिंह, ग्राम प्रधान मोना देवी, माया देवी, अनीता पेटवाल, सत्यप्रकाश भट्ट, विक्रम थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed