फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आइंसटाइन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

आइंसटाइन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 11 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आइंसटाइन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का दूसरा वार्षिक खेल उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। अर्जुन और पंखुड़ी को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का खिताब मिला। वहीं, आइंसटाइन हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। इससे पहले खेल उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी रावत ने अपने विचार रखे।

जैक एंड जिल्स रेस लगाकर बच्चों ने मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। इसमें नवांग व शैयक्षा ने बेस्ट एथलीट का अवार्ड जीता। नर्सरी से लेकर ग्रेड थ्री तक के बच्चों ने मार्चपास्ट, मास पीटी, 50 व 80 मीटर दौड़, योगा जैसे रोचक खेलों में हिस्सा लिया। बालक वर्ग में मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का खिताब अर्जुन घनशाला ने जीता। वहीं, बालिका वर्ग में यह खिताब पंखुड़ी को मिला। येलो हाउस ने बेस्ट मार्च पास्ट ट्राफी का खिताब जीता। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अथर्व व बालिका वर्ग में लवन्या ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला, ग्राफिक एरा विवि के रजिस्ट्रार डॉ. पंकज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed