{"_id":"5aa03fc24f1c1b05738bb2da","slug":"11520451522-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी पालिका बोर्ड बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी पालिका बोर्ड बैठक
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कम कर वसूली पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कर जमा न कराने वालों की आरसी काटने और मार्च के अंत तक कर जमा कराने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2018 का प्रस्तावित तीन करोड़ का अनुमानित संशोधित बजट प्रस्तुत किया गया। नगर बस सेवा का किराया बढ़ाने और कीन संस्था को आठ वार्डों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी तीन साल तक के लिए देने का प्रस्ताव पास किया गया।
बोर्ड बैठक में पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने कहा कि घरों और प्रतिष्ठानों पर करीब सात करोड़ का कर बकाया है, लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी वसूली में ढील बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च के अंत तक सत्तर से अस्सी फीसदी कर वसूली के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रतिष्ठान कर का भुगतान नहीं कर रहे उनकी आरसी काटी जाए, ताकि तहसील के माध्यम से वसूली कर पालिका अपनी देनदारी का भुगतान कर सके। नपा अध्यक्ष ने बताया कि पालिका का केंद्रीय कार्यालयों पर भारी भरकम राशि कर की बकाया है। जिसमें आईटीबीपी, ओक ग्रोव स्कूल, सर्वे ऑफ इंडिया आदि हैं। वहीं, नगर क्षेत्र में सफाई के लिए छह वार्डों में काम कर रही संस्था कीन के कार्य काल के अनुबंध को तीन साल तक बढ़ाने व इसके कार्य क्षेत्र को आठ वार्डों में करने का भी निर्णय लिया गया। जबकि पालिका बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष एवं सभासदों ने गत पांच सालों में किए गये विकास कार्यों पर छापी गई विवरणिका पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसमें सभी 11 वार्डों में किए गये विकास कार्यों को विस्तार से दर्शाया गया है।
बोर्ड बैठक में पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह, नगर अभियंता आर एस बिष्ट सहित सभासद शिवानी भारती, रमेश भंडारी, बीना पंवार, विनोद सेमवाल, कुलदीप रावत, रामी देवी, विरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।