{"_id":"5a9da6084f1c1b21308b4eec","slug":"11520281096-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एटीएम व बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एटीएम व बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पुलिस की ओर से जिलेभर के बैंकों और एटीएम में सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एटीएम एवं बैंकों के आसपास खड़े संदिग्ध लग रहे लोगों की तलाशी भी ली गई और उनकी आईडी चेक हुई। बैंकोें और एटीएम के जरिये ठगी के मामले सामने आने के बाद से पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। आगे ऐसी वारदाताें पर अंकुश लग सके और उसे कम किया जा सके इसके लिए एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को जिले भर के बैंकों और एटीएम में चेकिंग अभियान चलाया गया। अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों ने बैंक एवं एटीएम का दौरा किया और सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी बातें समझाईं। खासकर एटीएम में तैनात गार्डों को सचेत किया गया।