फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रभु यीशु के जन्म की मनाई गई खुशियां

प्रभु यीशु के जन्म की मनाई गई खुशियां

Tue, 26 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्म की मनाई गई खुशियां
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जन्मा है जन्मा है, यीशु हमारा चरनी में जन्मा है..., आया है दिन क्रिसमस का चारों ओर खुशी और उल्लास है... जैसे गीतों के साथ सब जगह प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनाई गईं। सोमवार को क्रिसमस डे पर सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। सुबह पहले अंग्रेजी और फिर हिंदी में प्रार्थना हुई। इसके बाद सबने एक-दूसरे को क्रिसमस कि बधाई दी और एक-दूसरे के घर जाकर गिफ्ट एक्सजेंच किए और मैरी क्रिसमस बोलकर बड़े दिन का जश्न मनाया।
राजधानी के सेंट फ्रांसिस चर्च में मुख्य कार्यक्रम हुआ। सुबह आठ बजे फादर जॉन ने अंग्रेजी की प्रार्थना कराई। चर्च में प्रभु के जन्म की झांकी दर्शाती चरनी आकर्षण का केंद्र रही। सुबह दस बजे फादर वलेरियन पिंटो ने हिंदी में प्रार्थना कराई। इस दौरान फादर ने प्रभु के जन्म की कहानी सुनाई। साथ ही सबको सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। लोगों के साथ मिलकर नाचो गाओ, आज बालक यीशु जन्मा है... आदि गीत गाए। नेशविला रोड स्थित सेंट्रल मैथॉडिस्ट चर्च में सुबह दस बजे मुख्य प्रार्थना हुई। रेवरेन इनेश ने प्रोजेक्टर के मध्यम से भक्तों को जीवन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि जब प्रभु यीशु का जन्म मदर मरियम की कोख से होने की सूचना देवदूतों ने उन्हें दी तो मदर मरियम इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी तरह कभी भी हमारे सामने यही स्थिति आ सकती है। मनुष्य को हमेशा इसके लिए तैयार रहना होगा कि परिस्थितियां हमेशा एक सी नहीं रहतीं।
विज्ञापन

--
क्रिसमस के उल्लास में डूबा शहर
देहरादून। राजधानी में सोमवार सुबह से ही क्रिसमस का उत्साह नजर आने लगा था। लोग गिफ्ट और केक लेकर एक दूसरे के घर जा रहे थे और क्रिसमस की बधाइयां दे रहे थे। कुछ लोग चर्च में प्रार्थना खत्म होने के बाद परिवार के साथ पिकनिक मनाने निकले तो कुछ लोग मॉल में शॉपिंग के लिए गए। सेंट जॉन चर्च, सेंट थॉमस, सेंट मरिशन मेमोरियल चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के खुशियां मनाई गईं। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में भी बच्चों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया। बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस में नजर आए। वहीं, राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में क्रिसमस पर कार्टून नेटवर्क के असल किरदारों ने बच्चों के साथ कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शहर के अन्य मॉल्स और पार्कों में भी क्रिसमस पर लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed