{"_id":"5a415b6e4f1c1b3c3d8bff4a","slug":"11514232686-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-921 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, 30 अस्पतालों में बनेंगे आईसीयू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-921 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, 30 अस्पतालों में बनेंगे आईसीयू वार्ड
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
921 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, 30 अस्पतालों में बनेंगे आईसीयू वार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नए साल में हर अस्पताल को डॉक्टर मिल जाएंगे। इसके तहत 921 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया में है। इसके अलावा 30 अस्पतालों में आईसीयू वार्ड बनाए जाने की तैयारी है। आईसीयू वार्ड के लिए पौड़ी, टिहरी और पिथौरागढ़ के अस्पतालों को चयनित किया गया है। इसके साथ ही टेलीरेडियोलॉजी के बाद अब टेलीमेडिसन के जरिये इलाज की सुविधा मिलेगी।
आपदा की दृष्टि से संवेदनशील प्रदेश के अस्पतालों का बुरा हाल है। विभिन्न अस्पतालों में 50 फीसदी से अधिक डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। इसके अलावा अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरण एवं दवाओं का भी टोटा है। इन समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नए साल में अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ ही जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की योजना तैयार की है। इसके तहत विभिन्न अस्पतालों में 921 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इनमें 171 दंत चिकित्सक शामिल हैं। वहीं 30 अस्पतालों में आईसीयू वार्ड बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा अभी तक बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर, नैनीताल, जिला अस्पताल हरिद्वार, जिला अस्पताल पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत सहित विभिन्न 35 अस्पतालों में टेलीरेडियोलॉजी की सुविधा है, लेकिन नए साल में इन अस्पतालों में टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों के इलाज की तैयारी है।
---
डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। नए साल में डॉक्टरों की कमी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। शुरुआत में पौड़ी, टिहरी और पिथौरागढ़ में आईसीयू वार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
-डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, स्वास्थ्य महानिदेशक