फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून के तीन सिनेमाघरों में हंगामा, पोस्टर फाड़े

दून के तीन सिनेमाघरों में हंगामा, पोस्टर फाड़े

Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
दून के तीन सिनेमाघरों में हंगामा, पोस्टर फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज पर अभद्र आपत्तिजनक करने के मामले में राजधानी के तीन सिनेमाघरों में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रभात सिनेमा में गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने टाइगर जिंदा है फिल्म के पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने बमुश्किल हालात नियंत्रण में किया। खबर लिखे जाने तक किसी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
रविवार को शहर के प्रभात सिनेमा, ओरिएंट सिनेमा और न्यू एंपायर सिनेमा हॉल पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना था कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। लोगों ने सलमान और शिल्पा का पुतला भी फूंका। प्रभात सिनेमा हॉल में प्रदर्शन के दौरान भड़के कार्यकर्ताओं ने फिल्म टाइगर जिंदा के पोस्टर तक फाड़ डाले। हालांकि मौके पर पुलिस मुस्तैद थी, इसलिए कोई बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात संभाला। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, देर शाम तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, वाल्मीकि समाज के महानगर अध्यक्ष वीर अमन उज्जैनवाल ने कहा कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे पूरे वाल्मीकि समाज में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एससी एक्ट में केस दर्ज कराया जाए। इस दौरान चंद्र मोहन काला, वीर मोहन कुमार काला, वीर तेजपाल पारछा, किरण पाल, आकाश गोडियाल, सुभम सौदे, अमित चौटालिया, अनिल बावड़ी, रवि सीमल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed