{"_id":"5955308c4f1c1b5c158b45e5","slug":"11498755212-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप दुर्घटनाग्रस्त, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप दुर्घटनाग्रस्त, नौ घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पाडली से कर्णप्रयाग आ रही जीप के ब्रेक फेल होने से जीप नाकोट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें तीन की हालात गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
कपीरी पट्टी के पाडली से कर्णप्रयाग आ रही जीप के नाकोट के समीप ब्रेक फेल हो गए। इस पर चालक ने जीप को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में चालक लक्ष्मण सिंह (35) पुत्र गंगा सिंह निवासी पाडली, मनवर सिंह (33) पुत्र भवान सिंह निवासी खत्याड़ी, गोदांबरी देवी (35) पत्नी दीपक सिंह निवासी खत्याड़ी, मनवीर सिंह (43) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी खत्याड़ी, आरती देवी (21) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी पाडली, प्रमिला देवी (25) पत्नी मनवर सिंह निवासी खत्याड़ी, पंकज नेगी (40) पुत्र मनवीर सिंह निवासी पाडली, आदिल (5) पुत्र कुलदीप सिंह निवासी पाडली और मयंक (6) पुत्र मनवर सिंह निवासी खत्याड़ी घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शर्मा ने बताया कि घायलों में गोदांबरी देवी, पंकज नेगी और आदिल के सिर और पैरों पर गंभीर चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।