फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फार्मासिस्टों को सशर्त एरियर देने पर राजी हुआ विभाग

फार्मासिस्टों को सशर्त एरियर देने पर राजी हुआ विभाग

Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्टों को सशर्त एरियर देने पर राजी हुआ विभाग
फार्मासिस्टों को सशर्त एरियर देने पर राजी हुआ विभाग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डिप्लोमा फार्मासिस्टों के विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय उन्हें सातवें वेतनमान का एरियर भुगतान करने को राजी हो गया है। हालांकि इसमें विभाग ने एक शर्त भी जोड़ दी है, जिसमें रिकवरी आदेश होने पर फार्मासिस्टों को धन लौटाना होगा। अब फार्मेसिस्टों ने इस सशर्त आदेश पर भी आपत्ति जताई है। फार्मेसिस्टों के अनुसार वे इसके खिलाफ भी आवाज बुलंद करेंगे।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सेमवाल ने बताया कि वित्त विभाग ने 31 मार्च तक सभी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान का एरियर देने का आदेश दिया था। बावजूद इसके एक गुट के दबाव में स्वास्थ्य निदेशालय ने फार्मेसिस्टों के एरियर पर रोक लगा दी। ऐसे में मंगलवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में वित्त विभाग के अधिकारियों से मिला था। अधिकारियों के कहने पर उन्होंने वित्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग से वार्ता की। उन्होंने भी स्वास्थ्य निदेशालय के इस आदेश पर आपत्ति जताई और आश्वासन दिया कि मंगलवार शाम तक ही उनका एरियर बहाल कर दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों की बैठक हुई और एरियर भुगतान पर लगी रोक को हटा लिया। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के मंडलीय सचिव दीपक शर्मा, अमित कुमार गौतम, संदीप जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सेमवाल ने बताया कि इस रोक को हटाने के साथ ही उन्होंने शर्त रख दी कि जब रिकवरी का आदेश होगा तो उन्हें यह राशि लौटानी होगी। ऐसे में एसोसिएशन इस सशर्त आदेश पर भी आपत्ति जताती है और इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed